केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा का हल्द्वानी में ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ मुखानी स्थित भाजपा संभाग कार्यालय पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लाद दिया। इस दौरान तमाम लोगों ने केंद्रीय मंत्री को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल, भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, रत्नेश साह, सचिन साह, निर्मल चम्याल, जगदीश तिवारी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *