ऊधमसिंह नगर: यहां घर के बाहर खड़े युवक पर जानलेवा हमला, फायरिंग का वीडियो पुलिस तक पहुंचा, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंह नगर, रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की राजा कालोनी निवासी नितिन गंगवार पुत्र देव कुमार गंगवार ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च को होली का पर्व था। इस दौरान एक दर्जन लोगों ने उसके मोहल्ले के एक व्यक्ति से मारपीट की। साथ ही तमंचे से फायर कर धमकी देते हुए चले गए। बताया कि इसके आधे घंटे बाद आरोपी दोबारा आए और जिस व्यक्ति से उनका विवाद हुआ था, उसका साथी समझकर उन्होंने उससे गालीगलौज करते हुए धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि एक हमलावर ने उस पर तमंचे से सीधा फायर कर दिया, गोली उसके कंधे के पास से निकलकर गई। जिससे वह घायल हो गया। बाद में हमलावर पथराव करते हुए फरार हो गए। इंटरनेट मीडिया में मारपीट और फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। जिस पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ट्रांजिट कैंप भारत सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिन पर दर्ज हुआ मुकदमा, उनमें बृजेश गुप्ता उर्फ मदारी, संजय चौहान, बिष्णु सागर, सोनू जूडी, यश चौहान, रोहित सरकार, बन्टी कोहली और अन्य अज्ञात शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *