रूदपुर: पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई तो बरेली के युवक ने‌ कर ली आत्महत्या

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंह नगर, रूद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से आये दिन होने वाले झगड़े से तंग आकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से ग्राम बल्ली थाना शीशगढ़ बरेली यूपी निवासी 25 वर्षीय ज्ञान प्रकाश पुत्र रामस्वरूप यहां लोकविहार कालोनी में परिवार के साथ किराये पर रहता था। उसका पत्नी से आये दिन झगड़ा होता रहता था। पत्नी बच्चों सहित 19 मार्च को अपने मायके ग्राम मल्लपुर थाना भोजीपुरा बरेली गई थी। गत दोपहर ज्ञान प्रकाश ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी रम्पुरा नवीन बुधानी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से आवश्यक जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लिया। बाद में पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की माता ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र ज्ञानप्रकाश ने करीब 10 वर्ष पूर्व अनीता से प्रेम विवाह किया था। अनीता की यह पांचवीं शादी थी। अब उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। अनीता का ज्ञानप्रकाश से सम्पत्ति को लेकर विवाद चलता रहता था। जिस कारण दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। चौकी प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो जायेगा।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement