जिला कारागार में सात दिवसीय मोमबत्ती प्रशिक्षण का शुभारंभ

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

जिला कारागार में सात दिवसीय मोमबत्ती प्रशिक्षण का शुभारंभ
जिला कारागार नैनीताल में प्रशिक्षण लेते लोग।

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा बहु-उद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र खादी और ग्रामोद्योग आयोग हल्द्वानी एवं सुनिधि विकास संस्था हल्द्वानी के सहयोग से जिला कारागार मे सात दिवसीय मोमबती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जा रहा है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य जेलों में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कैदियों को कौशल सिखाना है ताकि रिहाई के बाद वे ईमानदारी से अपनी आजीविका कमा सकें।इस तरह के रचनात्मक कार्यों से कैदियों का तनाव कम होता है और उनका ध्यान सकारात्मक  गतिविधियों में लगता है। जिसमे प्रथम दिवस पर जिला कारगार अधिक्षक सजीव हयांकी, सुनिधि विकास संस्था हल्द्वानी संस्थापक उमा भंडारी, ट्रेंनर हेमा डगवाल,बहु-उद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र खादी और ग्रामोद्योग आयोग हल्द्वानी एक्जिक्युटिव गोरव जौहरी, यशवंत कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement