शराब पीकर वाहन चलाने वाले काठगोदाम के कमल समेत तीन गिरफ्तार, कार और स्कूटी सीज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

एस.एस.पी. नैनीताल के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी—शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 03 चालक गिरफ्तार, वाहन सीज*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में *कोतवाली काठगोदाम पुलिस द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों* के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

दिनांक *19.08.2026* को *श्री जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम* के नेतृत्व में पुलिस टीम *उ0नि0 दिलीप कुमार* के द्वारा मय पुलिस टीम के काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान निम्न *वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए एवं आवश्यक कागजात प्रस्तुत न करने पर गिरफ्तार* किया गया—
*1. रामगोपाल निवासी पतौन मिश्र, पो0 अंधरवा पिहानी, हरदोई, उत्तर प्रदेश — *वाहन संख्या UP30BY-4249 कार।*
*2. उत्कर्ष बिष्ट निवासी ग्राम गाजा ज्योलीकोट, थाना मल्लीताल, जनपद नैनीताल — वाहन संख्या *UK04T-5732 स्कूटी।*
*3. कमल सिंह जन्तवाल, निवासी न्यू आवास विकास कॉलोनी, टेड़ी पुलिया, काठगोदाम, जनपद नैनीताल — वाहन संख्या *UK04Z-7798 स्कूटी।*

उक्त वाहन चालकों के विरुद्ध को *कोतवाली काठगोदाम मु0क्र0सं0 2965/26, 2966/26 एवं 2967/26, धारा 185 एमवी एक्ट *के अंतर्गत कार्रवाई की गई। *तीनों वाहनों को सीज कर आवश्यक विधिक* कार्रवाई हेतु *माननीय न्यायालय को रिपोर्ट* प्रेषित की जा रही है।

*पुलिस टीम*

1. उ0नि0 दिलीप कुमार
2. हे0कानि0 सुरेश चन्द्र
3. कानि0 प्रमोद कुमार
4. कानि0 योगेश कुमार