नैनीताल जिले के लिए 30 करोड़‌ की विधायक निधि मंजूर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए शासन ने 30 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। प्रत्येक विधायक के लिए 5 करोड़ की धनराशि मंजूर हुई है। इसके तहत प्रत्येक विधायक को पांच करोड़ की राशि विकास कार्यों के‌ लिए मिलेगी। यह जानकारी देते हुए सीडीओ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि विधायकों की ओर से भेजे जाने वाले प्रस्तावों के साथ विधायक निधि की धनराशि भी जारी होने लगी है।