उत्तराखंड में आईपीएस अफसरों के तबादले, इन जिलों के कप्तान बदले, देखें सूची

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड शासन ने बीते बुधवार को आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद आज गुरुवार को आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसके तहत डीजीपी अभिनव कुमार से अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना का प्रभार वापस ले लिया है। अब उन्हे अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। ये अभी तक एपी अंशुमान देख रहे थे। एपी अंशुमान को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना बनाया गया है। वहीं तेज तर्रार पुलिस अधिकारी अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरिक्षक पीएसी – एटीसी से हटा कर पुलिस महानिरीक्षक यातायात बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हे चार धाम यात्रा प्रबंधन पुलिस महानिरीक्षक का कामकाज भी सौंपा गया है।

उत्तराखंड में आईपीएस अफसरों के तबादले, इन जिलों के कप्तान बदले, देखें सूची

इनके अलावा ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी को हटा दिया है। अब मणिकांत मिश्र को एसएसपी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टिहरी के एसएसपी नवनीत सिंह को भी हटा दिया गया है। नवनीत सिंह की जगह अब आयुष अग्रवाल टिहरी के एसएसपी होंगे। नवनीत सिंह को एसटीएफ का एसएसपी बनाया गया है।