हल्द्वानी के इन 10 वार्डों की समस्याओं के समाधान के लिए 30 अगस्त को यहां लगेगा कैंप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के वार्ड 11 से 20 तक जन समस्या समाधान शिविर 30 अगस्त शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कालाढूंगी रोड जीजीआईसी परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी नगर निगम प्रशासन ने दी है। पहले यह शिविर कल 23 अगस्त को आयोजित किया जाना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों वार्ड एक से 10 तक के लोगों की समस्यायों के समाधान के लिए शीशमहल रामलीला मैदान में शिविर लगाया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *