हल्द्वानी: लोनिवि के तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों से चौकीदारी व साफ-सफाई का काम कराये जाने से रोष, अधीक्षण अभियंता को पत्र देकर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ जनपद नैनीताल ने अधीक्षण अभियंता को पत्र देकर 29 जुलाई से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष हिमांशु पांडे की ओर दिए गये पत्र में कहा गया है कि पिछले लंबे समय से वरिष्ठ अनुरक्षक व कार्य अभिकर्ताओं को खंडीय स्तर पर तैनात किए जाने के बजाय उनसे चौकीदार व साफ सफाई का काम कराया जा रहा है। इससे तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों में रोष है। चेतावनी दी गई है कि यदि वरिष्ठ अनुरक्षक व कार्य अभिकर्ताओं को  28 जुलाई तक खंडीय स्तर पर स्थानांतरित न किया गया तो कर्मचारी अगले दिन से अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *