हल्द्वानी: रोडवेज की वाल्वो बसों में यात्रियों को नहीं मिल रही पानी की बोतल, असुविधा झेल रहे यात्री परिचालकों से कर रहे नोंकझोंक

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस सेवा में इन दिनों यात्री बेहाल है। आलम यह है कि पिछले सप्ताह भर से बस में यात्रियों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इधर रोडवेज प्रबंधन जल्द ही पानी की बोतल की व्यवस्था करने का दावा कर रहा है।‌ गौरतलब है कि हल्द्वानी व काठगोदाम से रोजाना दिल्ली, देहरादून आदि रूटों पर परिवहन निगम अनुबंधित वाल्वो बसों का संचालन करता है। साधारण की अपेक्षा इन बसों का किराया भी सुविधा के हिसाब से काफी अधिक है। दरअसल इन बसों में यात्रियों को वातानुकूलित सेवा के साथ ही पानी की बोतल मुहैया कराई जाती है, इसका खर्चा यात्री किराये में ही जुड़ा होता है लेकिन बीते एक सप्ताह से वाल्वो बसों में पानी नहीं दिया जा रहा है। इससे यात्रियों में रोष है। इसे लेकर यात्रियों की परिचालक से नोंकझोक भी खबरें भी आ रही है। इसके बावजूद निगम प्रबंधन कोई व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। काठगोदाम व हल्द्वानी डिपो से करीब दर्जन भर वाल्वो बसों का संचालन किया जाता है।

क्या बोले डिपो एआरएम
हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि वाल्वो बसों में पानी की बोतल न मिलने का मामला संज्ञान में है। पानी सप्लाई करने वाली फर्म के मुताबिक प्लांट में सर्विसिंग आदि कार्य किया जा रहा है। इस वजह से वाल्वो में पानी की बोतल उपलब्ध नहीं कराने की जानकारी फर्म प्रतिनिधि ने दी है। जल्द ही पानी की बोतल यात्रियों को मुहैया कराई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *