राष्ट्रीय योगी सेना के कमलेश सिंह दरम्वाल नैनीताल जिलाध्यक्ष बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

राष्ट्रीय योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.एसपी भारद्वाज ने हल्दूपोखरा दरम्वाल हल्द्वानी निवासी कमलेश सिंह दरम्वाल को नैनीताल जिलाध्यक्ष (ग्रामीण)मनोनीत किया है। रुद्रपुर के एएन झा राजकीय इंटर कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भारद्वाज ने कहा कि कमलेश दरम्वाल के सामाजिक कार्यांे को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कमलेश योगी सेना की मजबूती को काम करेंगे। इस मौके पर रुद्रपुर के निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह समेत योगी सेना के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *