उत्तराखंड में यहां तीन बच्चों को निवाला बनाने वाले गुलदार को मार गिराया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

मासूमों को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने ढेर कर दिया है। उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली-भिलांगना ब्लॉक के हिंदाव क्षेत्र में गुलदार की दहशत से लोगों में काफी आक्रोश था। जिसके बाद आदमखोर गुलदार को बीती मंगलवार की देर रात मार गिराया। रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया कि मादा गुलदार की उम्र लगभग सात वर्ष थी। वहीं गुलदार का पोस्टमार्टम कर शव को जलाया जाएगा। आदमखोर गुलदार ने हिंदाव क्षेत्र में बीती 22 जुलाई, 29 सितम्बर, 19 अक्टूबर को तीन मासूमों को अपना निवाला बनाया था। घटना से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल था। जैसे ही आदमखोर गुलदार को ढेर करने के आदेश मिले उसके बाद से वन विभाग ने शूटरों की टीम क्षेत्र में तैनात कर दी। एक महीने से वन विभाग की टीम शूटरों के साथ आदमखोर की तलाश कर रही थी। जिसे देर रात को भोड़गांव गदेरे में मार गिराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *