युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी के अतुल जायसवाल अध्यक्ष व कपिल अग्रहरि निर्विरोध महामंत्री चुने गए

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी की आमसभा का आयोजन आज शनिवार  13 जुलाई को क्रिस्टल शुभ- सागर लाॅन रामपुर रोड में  किया गया। सभा में वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा पिछले 2 साल में किए गए कार्य व आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान आगामी 07 सितंबर से प्रारंभ होने वाले गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई । इस दौरान चुनाव अधिकारी वैश्य महासभा अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल, महामंत्री तनुज गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, विजय गुप्ता, रजत माहेश्वरी ने अगले दो वर्षों के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु अतुल जायसवाल तथा महामंत्री पद हेतु कपिल अग्रहरि को निर्विरोध चुने गए। कार्यक्रम का संचालन सुमित जायसवाल ने किया बैठक में युवा वैश्य महासभा के एवं घाटक दलों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रुप से युवा वैश्य महासभा पूर्व अध्यक्ष उमेश गुप्ता, अक्षत मित्तल, विपुल अग्रवाल, सुमित केसरवानी, डाॅ.पंकज अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, सरिल गोयल, राजेश साहू, नवनीत देववंशी, सुनील माहेश्वरी, मोहन लाल अग्रहरि, उदय गुप्ता, कनव अग्रवाल, नितेश देवल, केतन जायसवाल, जलज वार्ष्णेय, विजय साहू, राजेश जायसवाल, मयंक अग्रवाल, नमन जैन, अनुज गोयल, अमित गोयल, प्रदीप साहू, सचिन खण्डेलवाल, अभिषेक अग्रहरि, पप्पू गुप्ता, ममित देवल, यश गुप्ता, तरूण माहेश्वरी, लोकेश साहू, योगेन्द्र साहू आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *