हल्द्वानी में दो दिन पहले नाले में बहे पेट्रोल पंप कर्मचारी का नहीं लगा सुराग, अब अंडरग्राउंड नालों में की जा रही तलाश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में देवखडी गधेरे में दो दिन पहले बहे पेट्रोल पंप कर्मचारी का अब तक सुराग नहीं लग पाया है। बीती 11 जुलाई की रात नरपाल सिंह उर्फ आकाश बुलेट मोटरसाइकिल में सवार होकर घर लौट रहा था तभी दमुवाढूंगा में देवखडी गधेरे में बहे गया था। अगली सुबह उसकी बाइक तो बरामद हो गई थी लेकिन उसका सुराग नहीं लगा है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। इधर आज शनिवार 13 जुलाई को ट्रैकर डॉग से भी नालों के आसपास आकाश की तलाश की जा रही है। साथ ही कवरिंग वाले नालों में भी उसकी तलाश की जा रही है। इधर घटना से युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *