उत्तराखंड में सत्तारूढ़ दल भाजपा को झटका, मंगलौर व बदरीनाथ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड में बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। बदरीनाथ से कांग्रेस प्रत्‍याशी लखपत बुटोला व मंगलौर से कांग्रेस प्रत्‍याशी काजी निजामुद्दीन विजयी हुए हैं। यह उपचुनाव भाजपा को बड़ा झटका देने वाला है। भाजपा ने हाह के लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को उम्मीद थी कि विधानसभा उपचुनाव में भी जीत हासिल करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव की 14वें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के लखपत बुटोला करीब 5202 मतों से जीत गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *