यूपी के मुख्यमंत्री योगी की हल्द्वानी में चुनावी जनसभा, कहा-देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है, विभाजन से लेकर अयोध्या विवाद‌ का भी किया जिक्र 

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आज शनिवार 13 अप्रैल को हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज के मैदान में नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले भारत माता की जय का नारा लगाया। उन्होंने नयना माता, नैना देवी, शीतला देवी, हर-हर महादेव का उदघोष किया। योगी ने कहा कि उत्तराखंड अनेक महापुरुषों को जन्म देने वाली धरती है, यूपी के सबसे पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत, नारायण दत्त तिवारी, हेमवती नंदन बहुगुणा को इस धरती ने जन्म दिया। ऐसी धरती को कोटि कोटि नमन है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के कण-कण में शंकर हैं। इसके बाद योगी ने कांग्रेस पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि देश की समस्या का नाम कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन की त्रासदी हो, आंतकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, अलगाववाद आदि सभी समस्याएं कांग्रेस की देन है। मोदी के नेतृत्व में सभी समस्याओं का समाधान किया गया है और देश ने गौरव की नई ऊंचाइयों को छुआ है। योगी ने कहा उनका बचपन उत्तराखंड में बीता। दूर दूर जाकर पानी लाना पड़ता था। आज हर घर नल योजना से 100 में से 90 घरों में पानी पहुंच गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या का विवाद कांग्रेस ने खड़ा किया था कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट देकर कहा था कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं। हमने राम और कृष्ण की विरासत को स्वीकार किया और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया। उत्तराखंड में केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम को नयी पहचान के साथ प्रस्तुत किया। यूपी में पहले बमबाजी होती थी, अब हर हर बम बम के उद्घोष के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय जातिवाद की राजनीति होती थी अराजकता का राज होता था, तुष्टिकरण की राजनीति होती थी, आज जो परिवर्तन देखने को मिला है वह आपके वोट ने किया है। आज मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रगति करे इसके लिए मोदी का तीसरा कार्यकाल जरूरी है।
 इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि योगी ने यूपी में जो कार्य किए हैं उनकी धमक देश दुनिया में हैं। आज सभी लोग उन्हें बुलडोजर बाबा के नाम से जानने लगे हैं। एक समय यूपी को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। अब यूपी उत्तम प्रदेश और उत्कृष्ट प्रदेश बन गया है। सीएम धामी ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी भी हमें करनी है। हमने समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया। नकल विरोधी कानून लागू किया, लैंड जिहाद के खिलाफ कार्यवाही की, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून हम लेकर आए हैं। इसके तहत दंगे में हुए नुकसान की भरपाई दंगाई ही भरेंगे।
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement