कुमाऊं में यहां एसएसपी ने की कार्रवाई, चौकी प्रभारी समेत तीन लाइन हाजिर

समाचार शगुन उत्तराखंड 

एसएसपी ऊधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने‌ ड्यूटी में लापरवाही कड़ा एक्शन लेते हुए दरोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार जिले के चौकी प्रभारी सुल्तानपुरपट्टी अर्जुन गिरी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दीपक कुमार पर कार्रवाई हुई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस कर्मियों ने बीते मंगलवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया।