आरटीओ विभाग की 19 टीमों ने हल्द्वानी में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 56 डग्गामार टैक्सियां सीज कीं, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में आरटीओ की 19 टीमों ने बुधवार तड़के यातायात नियमों के उल्लंघन पर टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। ये वाहन डग्गामारी कर रहे थे। आरटीओ टीमें सुबह आठ बजे ही वाहनों को कार्यालय में ले आई। इस दौरान कुछ टैक्सी चालकों का कहना था कि वे यातायात नियमों का पालन कर रहे थे, इसके बावजूद उन्हें जबरन सवारियों के साथ आरटीओ आफिस ले गये। बताया गया कि 56 वाहन सीज किए हैं। बाद में जुर्माना अदा करने व कागजात दिखाने पर कुछ वाहनों को छोड़ दिया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *