हल्द्वानी के इस होटल में युवक का शव मिला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी टीपीनगर स्थित होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देवलचौड़ स्थित होटल में 29 साल के युवक की लाश मिली। बृहस्पतिवार की सुबह होटल के कमरे के बाथरूम में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान हरिपुर नायक मुखानी थाना क्षेत्र निवासी मनोज रौतेला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार होटल स्टाफ से प्राप्त जानकारी से पता चला कि ने मृतक ने बुधवार को होटल में कमरा बुक कराया था, और बृहस्पतिवार सुबह चेक आउट करना था, लेकिन दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला और दरवाजे पर दस्तक देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो स्टाफ ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी।कोतवाल राजेश यादव के बताया कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां मनोज का शव बाथरूम में पड़ा था। कमरे से शराब की आधी खाली बोतल भी मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *