शिवसैनिकों ने स्थापना दिवस पर बांटी खीर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गुरुवार को शिवसेना का 59वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिव सैनिकों ने प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर के नेतृत्व में खीर का प्रसाद बांटा। शिव सैनिकों ने कालू सिद्ध मंदिर में पूजन अर्चना कर भगवान को खीर का भोग लगाया और राहगीरों को बांटा। रूपेंद्र ने बताया कि 59 वर्ष पूर्व 19 जून 1966 में हिंदू हृदय सम्राट बालासाहब ठाकरे ने धर्म की रक्षा व जनसेवा हेतु शिव सेना का गठन किया था, शिव सैनिकों ने संकल्प लिया कि वे सनातन धर्म की रक्षा, गौ माता की रक्षा, महिला रक्षा, गरीब असहाय लोगों की मदद, जनसेवा के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप ने सभी शिव सैनिकों का आभार व्यक्त किया । इस मौके कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमंत भईयू, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, जिला सलाहकार अनुज अग्रवाल, प्रमोद आर्य, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, महानगर सचिव पूरन सागर, सुनील गुप्ता, मोनू सिंह, सूरज आर्य, मुकेश बिष्ट, रमेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *