अल्मोड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने नामांकन कराया, सीएम, कैबिनेट मंत्री समेत तमाम नेता पहुंचे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

अल्मोड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने शुक्रवार को नामांकन किया। प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन की इसके साथ ही शुरूआत हो गई है। टम्टा ने जागेश्वर व चितई गोलज्यू मंदिर में पूजा अर्चना के बाद न्यू कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक बिशन सिंह चुफाल विधायक रानीखेत डा प्रमोद नैनवाल आदि मौजूद थे। इधर निर्दलीय एक उम्मीदवार ने भी नामांकन दाखिल किया है। इस बीच रैमजे इंटर कालेज में हुई जनसभा को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी संबोधित किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *