हल्द्वानी के शहीद मेजर चंद्रशेखर पार्क में मार्निंग वाकर क्लब के सदस्यों ने किया पौधरोपण

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के‌ नैनीताल रोड स्थित शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में आज सोमवार को पौधारोपण किया गया। पौधारोपण पर्यावरण प्रेमी आशुतोष पंत के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर फलदार तथा छायादार तथा फूल के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर डा.पंत ने कहा कि वह हर वर्ष 10000 से अधिक पर्यावरण सुरक्षा तथा हरियाली और औक्सीजन की महत्ता के लिए पौधे गांव गांव जाकर वितरित करते हैं। आज भी शहीद मेजर चंद्रशेखर पार्क में मॉर्निंग वॉकर क्लब के सदस्यों को पौधे वितरित किये गये।

Advertisement

हल्द्वानी के शहीद मेजर चंद्रशेखर पार्क में मार्निंग वाकर क्लब के सदस्यों ने किया पौधरोपण
हल्द्वानी के पार्क में पौधरोपण के दौरान मौजूद मार्निंग वाकर क्लब के अध्यक्ष हरीश पांडे व अन्य।

पौधारोपण में प्रमुख रूप से क्लब के अध्यक्ष हरीश चन्द्र पांडे, सुभाष गुप्ता, आरपी सिंह भुवन छिम्वाल, चरनजीत सिंह सेठी, जिप्पी भाई, विपिन बल्यूटिया, सागर चन्द, उमेश सैनी, भुवन जोशी, बलजीत आनंद, मंजीत सेठी, सोनू साहनी, राजेश गुप्ता, नीरज टेकरीवाल, हरजीत सिंह विज, डा.राजीव गुप्ता, दामोदर गुप्ता, रामकिशोर शर्मा, कन्हैया गुप्ता, राजपाल, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद थे। इस दौरान क्लब के हरीश पांडे ने कहा कि मार्निंग वाकर क्लब ने शहीद चन्द्रशेखर मिश्रा पार्क गोद लिया है, इस पार्क में रोजाना क्लब के सदस्य बैडमिंटन खेलते हैं तथा व्यायाम करते हैं। क्लब ने खुद अपने संसाधनों से पार्क को स्वच्छ तथा हराभरा रखा है।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement