हल्द्वानी के इंस्पिरेशन स्कूल के मेधावियों का जेईई-मेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

जेईई-मेंस 2024 में हल्द्वानी के इंस्पिरेशन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर विद्यालय नाम रोशन किया। इस बार विद्यालय के सात बच्चों ने बाजी मारी। इनमें रूद्र प्रताप सिंह धरमवाल का एनटीए स्कोर 97.97, राजकमल प्रसाद 97.27, कनक महेश्वरी 96.46, राहुल कार्की 96.7, ऋषभ पाण्डे 95.91, प्रविज्ञा नेगी 91.67, मयंक तिवाड़ी 84.30 रहा।
विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। चाहे वह एनडीए हो, नीट हो, चाहे सीए हो, बैंक हो हर स्थान में अपना परचम लहरा रहे हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर इंस्पिरेशन स्कूल के प्रबंधक दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डा.गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा, अकाउंट टीचर दीप चंद्र जोशी आदि ने हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।