काठगोदाम में पत्रकार से अभद्रता पर भड़के मीडिया कर्मी सीओ से मिले

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी काठगोदाम के कॉल टैक्स में प्रतिष्ठित समाचार पत्र के पत्रकार से पुलिस कर्मियों ने अभद्रता कर दी। इससे गुस्साए पत्रकार थाने पहुंचे और सीओ से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की। बाद में पुलिस अफसरों की मौजूदगी में मामला सुलझा लिया गया।