रानीबाग में नहाने गये हल्द्वानी के युवक की डूबने से मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग स्थित गौला नदी में दोस्त के साथ नहाने गए 30 वर्षीय युवक की डूब कर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कल सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा नारायण नगर निवासी 30 वर्षीय संजय आर्य उर्फ संजू पुत्र चंदन लाल आज रविवार 26 मई को दोस्तों के साथ रानीबाग स्थित नदी ने नहाने गया था। संजय आर्या उर्फ संजू पेंट करने का काम करता था। रविवार को वह अपने दोस्त कुंदन सिंह के साथ गौला नदी में नहाने चला गया। शाम करीब चार बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट के पास नहाते समय वह थोड़ी गहराई वाली जगह पर चला गया और डूब गया‌। उसी दौरान पुलिस वहां नदी में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ मिशन मर्यादा के तहत कार्रवाई कर रही थी। लोगों का शोर सुनकर काठगोदाम थाने के एसआई फिरोज आलम टीम के बाद युवक को बेस अस्पताल भेजा। बाद में मौत की पुष्टि होने पर शल को मोर्चरी भिजवा दिया गया। कल सोमवार को शव का‌ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर हादसे से युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *