समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मुखानी कोतवाली में कोहली कालोनी निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 14 साल की पुत्री को चार जुलाई की रात नौ बजे गली में घुम रही थी, जब 9.30 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। महिला ने शक जताया है कि उसके हरियाणा फार्म किच्छा निवासी रिश्ते का दामाद पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



