स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में स्विमिंग पूल में नहाने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही युवक के साथ मौजूद दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
मृतक की पहचान कपिल शर्मा (28) पुत्र देवी शरण शर्मा निवासी पोस्ट एग्रीकल्चर स्कूल, थाना सिटी, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। वह वर्तमान में दिनेशपुर के धर्मपुर क्षेत्र में रहकर एक फाइबर कंपनी में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब 8:30 बजे कपिल अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा, जहां कपिल को मृत देखकर कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत डूबने, स्वास्थ्य संबंधी समस्या या किसी अन्य वजह से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *