समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश शिव सेना के राज्य उपप्रमुख एवं वरिष्ठ नेता महेश आहूजा हल्द्वानी पहुंचे। उनके आगमन पर शिव सैनिकों ने पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। स्वागत के पश्चात एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आहूजा ने शिव सैनिकों को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को और तेज करने पर जोर दिया। आहूजा जी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां शिव सेना की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाना है। हमारा उद्देश्य छात्र हित, व्यापारी हित, महिला सुरक्षा और हिंदू हित के लिए बिना रुके कार्य करना है। संगठन को सामाजिक मुद्दों पर और अधिक सक्रियता से कार्य करना होगा ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर ने राम मंदिर निर्माण में कथित घोटाले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। नागर ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में काफी अंतर है। उन्होंने बताया कि शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंदिर निर्माण के समय 1 करोड़ रुपए एवं 4 किलो चांदी की ईंट भेंट की थी, जिसका कोई हिसाब नहीं दिया गया। भाजपा सरकार में राममंदिर में अरबों रुपए का घोटाला हुआ है। भाजपा ने हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया है, जिससे श्री राम भक्तों को ठेस पहुंची है। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर, कुमाऊं मंडल प्रमुख हेमंत कुमार भईयू, कुमाऊं मंडल सचिव पदमपाल, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर कार्यकारी प्रमुख मनोज गुप्ता, मीडिया प्रभारी हल्द्वानी अभिषेक कश्यप, कुमाऊं मंडल सचिव खेमराज साहू मीडिया प्रभारी हल्द्वानी अभिषेक कश्यप उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या, महानगर प्रचार सचिव अक्षय मौर्य, महानगर सचिव आयुष वार्ष्णेय, प्रदीप पाठक, भीमताल विधानसभा प्रभारी मुकेश बिष्ट, सागर, दीपू सहित अन्य शिव सैनिक उपस्थित रहे।



