न्यायिक अधिकारियों ने वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिले में बांज, पांगर आदि प्रजाति के 200 से अधिक पौधे रोपे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल व वन विभाग के सहयोग से जिला मुख्यालय के सीमावर्ती क्षेत्र बजून,पाटीयाखान, फगुनियाखेत में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वन विभाग के साथ जिला मुख्यालय के सीमावर्ती क्षेत्र बजून,पाटीयाखान, फगुनियाखेत मे वृहद स्थर मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।‌ जिसमे सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती पारुल थपलियाल व वन दरोगा अशोक कुमार आर्या, ग्राम प्रधान जानकी व ग्रामवासियों द्वारा पदम, त्रिलोच, पांगर, पुतली, बांज, आदि 200 से अधिक पेड़ो का वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर यशवंत कुमार, वन आरक्षी हरीश सिंह, मनोज बलसुनी, व ग्राम वासी आदि मौजदू रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *