समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
हल्द्वानी में शिव सैनिकों ने मंगल पड़ाव में नवनियुक्त जिला योजना समिति के सदस्यों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षद मनोज जोशी, पार्षद हेमंत शर्मा (मोना), पार्षद रोहित कुमार को माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिव सेना के शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने कहा कि पार्षद कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित हैं। जिला योजना समिति में इनकी नियुक्ति से हल्द्वानी के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। नवनियुक्त सदस्यों ने भी हल्द्वानी के विकास के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर, जिला सलाहकार सुशील गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महानगर कार्यकारी प्रमुख मनोज गुप्ता, महानगर सचिव सुशील गुप्ता, महानगर सचिव पूरन सागर, महानगर मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, राजेश साहू, प्रचार सचिव प्रदीप पाठक, गुरुवंश आहूजा, अंशु जोशी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
