हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग में रिकार्ड समय में बनाया वैली ब्रिज, इस दिन से चलेगा ट्रैफिक, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क जल्द खुल जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने चकलुवा कालाढूंगी में तय समय पर वैली ब्रिज बनाकर लोगों को बड़ी राहत दी है।

बीती 31 जुलाई को निहाल नदी पर पुलिया पूरी तरह से बह गई थी और आवागमन ठप हो गया था।‌ निहाल नदी पर वैली ब्रिज बनाने की घोषणा लोनिवि हल्द्वानी ईई अशोक कुमार ने 31 जुलाई को की थी। साथ ही कहा था कि वैली ब्रिज को 15 अगस्त तक बना दिया जाएगा। इधर इस दौरान हल्द्वानी से देहरादून राज्य मार्ग पर परिवहन बाधित रहा। अभी वाहनों को चकलुवा पुलिया के पास से एक गांव से भेजा जा रहा है। इधर आज शुक्रवार को लोनिवि ने वैली ब्रिज को पूरी तरह से बना दिया और एक भारी ट्रक और एक रोलर को वैली ब्रिज के ऊपर से गुजार कर इसका सफल परीक्षण किया। लोनिवि अब पुल का रंगो रोगन करेगी और रविवार को पूर्वान्ह में 11 बजे से आवागमन पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *