रामलीला मंचन के दौरान गर्दन पर तलवार लगने से कलाकार घायल

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान गर्दन पर तलवार लगने से अभिनय कर रहा कलाकर घायल हो गया। कलाकार की जीभ में भी चोट आई। कंजाबाग मार्ग स्थित श्रीसिद्वेश्वर मंदिर में आयोजित रामलीला के दौरान शुक्रवार की शाम एक दृश्य के मंचन के दौरान खर की भूमिका निभा रहे कलाकार अमित जोशी की गर्दन में अचानक तलवार लग गई।हालांकि शुरू में दर्शकों को लगा कि यह रामलीला मंचन का ही दृश्य है, लेकिन कलाकार के घायल होने का पता चलने पर उन्हें तत्काल खटीमा उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जोशी ने बताया कि अमित जोशी रामलीला में खर की भूमिका निभा रहे हैं। एक दृश्य के मंचन के दौरान अचानक गर्दन में तलवार लगने से वह घायल हो गए। उनकी जीभ में भी चोट लगी। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।