यहां बीडीसी बैठक से पहले हंगामा, विरोध बढ़ने पर इस अफसर को मीटिंग छोड़कर जाना पड़ा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर विकासखंड में वित्तीय वर्ष की पहली बीडीसी बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। ग्राम प्रधानों ने जिला पूर्ति अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि खाद्य आपूर्ति पूर्ति विभाग पर बिना पैसे लिए काम नहीं कर रहा है। एक राशन कार्ड बनाने की एवज में दो हजार रुपये लिए जा रहे हैं। डीएसओ विनोद चंद्र तिवारी ने प्रधानों को समझाने का प्रयास किया। विरोध तेज होने पर डीएसओ को बैठक छोड़कर जाना पड़ गया। ग्राम प्रधान धरने पर डटे हैं। उनका कहना है कि डीएसओ आकर सार्वजनिक माफी मांगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *