आईसीसी टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में हराया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन डेस्क 

आईसीसी टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है। वेस्टइंडीज के सेंट विंसेंट के आरनोस वेली स्टेडियम में आज रविवार 23 जून की सुबह खेले गए सुपर 8 के मुकाबले में अफगानिस्तान ने विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में 21 रन से पराजित कर दिया। अफगानिस्तान के गुलबदीन व नवीन उल हक ने क्रमशः चार व दो विकेट झटककर जीत में अहम रोल‌ अदा किया। आस्ट्रेलिया के लिए मात्र मेक्सवेल ही 50 से अधिक रन बना पाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरबाज व जदरान ने शानदार साझेदारी की और बिना विकेट गंवाए 118 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया। इधर अब आस्ट्रेलिया का मुकाबला भारत से होना है यह मैच भी दिलचस्प रहेगा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *