हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व रात्रि में हल्द्वानी दोनहरिया रोड में दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवकों द्वारा सरेआम हुड़दंग मचाने, हाथों में बेल्ट लहराकर राहगीरों एवं आमजन को भयभीत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Advertisement

*वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* ने *आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता* देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी *श्री विजय मेहता* को विशेष टीम गठित कर वीडियो में शामिल युवकों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

SSP NAINITAL के निर्देशों पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास लगे *सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं अन्य माध्यमों से युवकों की पहचान* की और *04 युवकों को गिरफ्तार* किया गया तथा जांच में 02 नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया। नाबालिगों की काउंसलिंग कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

*हिरासत में लिए गए युवक—*

1. सीतेश आर्य, निवासी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 25 वर्ष।
2. गोपाल आर्य, निवासी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 30 वर्ष।
3. कुणाल बिष्ट, निवासी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 22 वर्ष।
4. विशाल कुमार, निवासी दमुवाढूंगा, उम्र 27 वर्ष।

उक्त में सीतेश आर्य के शराब के नशे में पाए जाने पर शराब पीकर वाहन चलाने एवं हुड़दंग करने के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है। अन्य युवकों के विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने मौके से संबंधित दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर सीज किया गया।

* एक बिना नंबर प्लेट की सीडी डीलक्स/प्लैटिना मोटरसाइकिल, जिसके कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, सीज किया गया।
* एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल संख्या UK04AS-4102, जिसे नियमानुसार सीज किया गया है।

*SSP नैनीताल का स्पष्ट संदेश*

*आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।* सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता, गुंडागर्दी, राहगीरों को भयभीत करने अथवा कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला कोई भी ऐसा वीडियो, जिसमें सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होती दिखाई दे, पुलिस के संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

*

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement