समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जनपद के एसपी संचार रेवाधर मठपाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने एसपी मठपाल को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रेवाधर मठपाल *वर्ष 1994* में पुलिस रेडियो विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर चयनित हुए। *वर्ष 2000 में निरीक्षक रेडियो* के पद पर पदोन्नति, *वर्ष 2017 में पुलिस उपाधीक्षक* तथा *वर्ष 2025 में अपर पुलिस अधीक्षक* के पद पर पदोन्नत हुए।
अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने *पीलीभीत, बागेश्वर, हरिद्वार, पुलिस मुख्यालय, ऊधमसिंहनगर सहित जनपद नैनीताल* में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निष्ठा, परिश्रम एवं लगन के साथ निर्वहन किया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें *वर्ष 2010 में सराहनीय सेवा चिन्ह, वर्ष 2021 में विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय पदक तथा वर्ष 2022 में उत्कृष्ट सेवा पदक* से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले 154 पुलिस कर्मियों को एसएसपी सम्मानित करेंगे।
*पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)*
1-श्री हरीश चन्द्र, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद नैनीताल।
*पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु)*
1-श्री विरेन्द्र राम, मुख्य आरक्षी 46 नागरिक पुलिस जनपद नैनीताल।
2-श्री शंकर नाथ, आरक्षी 88 नागरिक पुलिस(कोर्ट पैरोकार) जनपद नैनीताल।
3-श्री दिलीप सिंह, उप निरीक्षक जनपद नैनीताल।
इसके अतिरिक्त पूर्व में *गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा डिस्क सिल्वर प्रदान करने की घोषणा की गई थी, जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अलंकृत/सम्मानित किया जाएगा।*
1. श्री रविकांत सेमवाल पुलिस उपाधीक्षक (सीओ भवाली)। *(विशिष्ट कार्य हेतु)*
2. श्रीमती मुन्नी देवी लोहानी, आरक्षी 206 नागरिक पुलिस। *(सेवा के आधार पर)*
इस अवसर पर *पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ एवं डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल* ने सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डीजीपी महोदय ने कहा कि विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किए जाने से निश्चित रूप से अन्य पुलिस कर्मियों को भी आगे बढ़कर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे सभी जवान इससे प्रेरित होकर इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा एवं विभाग के हित में सदैव उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।
