हल्द्वानी में यहां करंट से हो गई थी मौत, तीन दिन बाद मिला शव

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी के राजपुरा में करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। घटना का पता तीन दिन बाद चला है। आज शुक्रवार 21 जून को घर से बदबू उठने पर लोग अंदर गए तो नजारा देख हक्के-बक्के रह गए। घर में युवक का अधजला शव पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान 42 वर्षीय सुरेश शर्मा के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल घटना से लोग स्तब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *