उत्तराखंड में यहां ड्यूटी के दौरान नशे में मिला पुलिस कांस्टेबल, एसएसपी ने किया सस्पेंड 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

पुलिस कर्मियों के ड्यूटी में अनुशासनहीनता का एक और मामला उजागर हुआ है। आज शुक्रवार 21 जून को राजधानी दून की पुलिस लाइन में सिपाही ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिला। उसे एसएसपी अजय सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड में शामिल हुए। इसके बाद वहां काफी समय तक रहे। इस दौरान सूचना मिली कि लाइन में तैनात सिपाही अनुज राणा ड्यूटी के दौरान नशे में धुत है। इस पर उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल में नशे की पुष्टि होने पर आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *