प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की शक्तिफार्म ईकाई का गठन, इन्हें बनाया अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने शक्तिफार्म ईकाई का गठन किया हे संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि शक्ति फार्म के व्यापारियों ने प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए संगठन से जुड़े जिनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिसमें युवा और तेजतर्रार व्यापारी लखविंदर सिंह लक्की को अध्यक्ष और अमित तरफदार को कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि दोनों पदाधिकारी शक्ति फार्म की कार्यकारिणी का गठन करेंगे और इसकी जानकारी प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत करवाएंगे तथा व्यापारी व जनहित में कार्य करते हुए व्यापार मंडल के उद्देश्यों और नियमों का पालन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *