हल्द्वानी के लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों ने रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया, खुद आकर्षक राखियां बनाईं

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के लालडांठ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में बीते शनिवार को एक्टिविटी दिवस में बच्चों ने रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास मनाया। इस दौरान नर्सरी से कक्षा 2 तक पढ़ने वाली बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी और भाइयों ने बहनों को चॉकलेट देखकर अपना स्नेह दर्शाया।

खुद की बनाई राखियों के साथ बच्चे

इस अवसर पर कक्षा तीन से कक्षा 8 तक के बच्चों ने सुंदर-सुंदर राखियां बनाई और अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अध्यापक-अध्यापिकाओं के सहयोग से रक्षाबंधन त्योहार मनाया। प्रधानाचार्य शांति जीना ने सभी को रक्षाबंधन त्योहार की बधाई दी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *