महिला के झांसे में आकर हल्द्वानी के कारोबारी को लगा छह लाख का चूना

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के एक कारोबारी ने महिला जालसाज के झांसे में आकर  6 लाख रुपये गंवा दिये हैं। पुलिस के मुताबिक तल्ली हल्द्वानी निवासी कारोबारी मधुसूदन जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीती दो अगस्त की दोपहर उनके मोबाइल पर एक महिला ने फोन किया। उसने अपना नाम सोनाक्षी शर्मा और एक निजी बैंक कर्मी बताया। मधुसूदन को क्रेडिट कार्ड में 15000 क्रेडिट रिवार्ड प्वाइंट मिलने की बात बताई और रिवार्ड रिडीम कराने के लिए बैंक का रिवॉर्ड प्वाइंट एप डाउनलोड कराया। इस पर उसने एप में बैंक खाता, आधार व पेनकार्ड की जानकारी सबमिट कर दी। इसके बाद उसके खाते से 599999 रुपए कट गये। तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *