समाचार शगुन उत्तराखंड
कांग्रेस की नीतियों एवं जनविरोधी रवैये के विरोध में भाजपा संगठन ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर मुख्यालय स्थित नैनीताल हाईवे स्थित कलक्ट्रेट परिसर के बाहर कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश जताया। भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान दायित्वधारी रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, धीरेन्द्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
