उत्तराखंड में यहां प्रधान प्रत्याशी का निधन, चुनाव स्थगित

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

चमोली जनपद के विकासखंड थराली के अंतर्गत देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले दुखद घटना सामने आई है। प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह (38 वर्ष) का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर राजेंद्र सिंह को थराली अस्पताल ले जाया गया था। वहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। सूचना मिलते ही विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर चुनाव स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया। हालांकि, पंचायत के अन्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *