जरूरी खबर: हल्द्वानी में यह सड़क एक महीने के लिए बंद रहेगी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

सर्व-साधारण को सूचित करना है कि परियोजना क्रियान्वयन इकाई, शहरी विकास विभाग, यू.यू.एस.डी.ए, हल्द्वानी द्वारा एडीबी सहायतित हल्द्वानी परियोजना के अन्तर्गत प्रेमपुर लोश्ज्ञानी चौराहे से पाण्डे नेवाड़ आर0टी0ओ0 रोड होते हुए टैगोर पब्लिक स्कूल तक भूमिगत रकसिया नाले के आउटफाॅल का निर्माण कार्य गतिमान है, जिसमें दिनांक 12.06.2025 से कार्यदायी फर्म मैसर्स बीआईपीएल-डीआरए जेवी, अहमदाबाद द्वारा प्रेमपुर लोश्ज्ञानी चैराहे पर निर्माण कार्य आरम्भ किया जाना है। यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रेमपुर लोश्ज्ञानी से छडायल चौराहा तक का मार्ग गुरुवार 12 जून से एक महीने के लिए बंद रहेगा। इस दौरान चौपहिया एवं भारी वाहनों का आवागमन छडायल चौराहे से आनन्दपुर तिराहा तक पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त अवधि में वाहनों का आवागमन आनन्दपुर तिराहा से आर.टी.ओ. रोड व छडायल चौराहे से देवलचौड चौराहा होते हुये जारी रहेगा। अतः उपरोक्त कार्यों के परिपेक्ष्य में क्षेत्र की सम्मानित स्थानीय जनता से सादर अनुरोध है कि रकसिया नाले के आउटफाॅल निर्माण कार्य के ससमय संपादन में आपका अमूल्य सहयोग अपेक्षित एवं प्रार्थनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *