व्यापारियों की मांग, गैस की कालाबाजारी करने वालों को जेल भेजो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने गैस की किल्लत के संबंध में हल्द्वानी में बैठक कर प्रशासन की कड़े शब्दों में निंदा की। संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता और प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के अनुसार गैस की कोई किल्लत नहीं हे फिर भी आम जनता को बुकिंग के बाद भी गैस नहीं उपलब्ध हो रही हे बुकिंग के बाद भी आम जनता परेशान हे संबंधित लोगों ने अपने मोबाइल बंद किए हुए हे जिससे आम जनता परेशान हे ऐसा प्रतीत होता हे कालाबाजारी करने वाले लोग सक्रिय हो गए जो इस मौके का फायदा उठाकर अपने मुनाफे में लगे हे जिला प्रशासन ऐसे लोगों को आवश्यकता वस्तु अधिनियम के तहत सलाखों के पीछे किया जाना अत्यंत जरूरी हैं। दोनों पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की छोटे व्यापारियों के कारोबार बचाने हेतु कॉमर्शियल सलेंडर उपलब्ध करवाए जाय जटिल नियमों की बाध्यता सरल की जाय जिससे उनके सम्मुख रोजी रोटी का संकट उत्पन्न नहीं हो सके। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि कॉमर्शियल सलेंडर के वितरण में पारदर्शिता बरती जाय और घरेलू सलेंडर सभी को आसानी से उपलब्ध करवाया जाय अन्यथा संगठन आम जन के साथ आंदोलन को बाध्य होगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण सह प्रभारी देवेश अग्रवाल प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल महामंत्री रिषभ पाठक, दीपक माहेश्वरी, संजय वर्मा, नुसरत सिद्दीकी, अशोक वार्ष्णेय, दया किशन उपाध्याय, अस्मित गुजराल विशाल जुनेजा, सोनी सबरवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *