बाजार क्षेत्र में महिलाओं के चाल-चलन और नशे के कारोबार पर हंगामा, एसपी मौके पर पहुंचे, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी बाजार की तरफ को निरंतर आपराधिक घटनाओं जैसे रामलीला मैदान, डीके पार्क, रामलीला मोहल्ला छेत्र,रोडवेज आदि छेत्र में स्मैक बेचना, शराब बैठ कर पीना, खुले में इंजेक्शन करना, पर्स लूट लेना, साथ साथ खुले तौर पर कुछ गलत महिलाएं और युवतियां के वेश्यावृत्ति में पड़ने से माहौल खराब हो रहा है। स्थानीय मंदिर के महंत, क्षेत्र के लोगों और,्व्यापारियों ने भाजपा नेता पूर्व पार्षद तन्मय रावत के सामने यह बात रखी। तन्मय ने तत्काल फोन के माध्यम से नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट से क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक मामलों से अवगत कराया। सांसद ने दिल्ली से ही तत्काल एसपी सिटी मनोज कत्याल से फोन के माध्यम से वार्ता की गयी जिसके बाद एसपी सिटी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय जगहों का एक घंटे तक टीम के साथ निरीक्षण किया। सभी छेत्र के लोगों ने बाजार में बड़ रही इन अपराधिक घटनाओं को जड़ से खत्म करने हेतु 4 पुलिस जवानों को लगभग 15-20 दिनों तक रामलीला मैदान क्षेत्र,में D k पार्क क्षेत्र, देवी मंदिर आबकारी ऑफिस के आसपास का क्षेत्र, जहां सुबह से रात तक खुले तौर पर आपराधिक कार्य हो रहे हैं वहां तैनाती की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *