नैनीताल रोड स्थित इस कार्यालय में नशे में मिला कर्मचारी सस्पेंड

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में प्रशासन की टीम ने हाइडिल में छापा मारकर एक कर्मचारी को नशे में पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में मंगलवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान कार्यालय सहायक दीपक बोरा कार्यालय में नशे की हालत में पाए गए। टीम नैनीताल रोड स्थित शीशमहल के पास सेकेंडरी वर्क डिविजन कार्यालय पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *