उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री से मिला और उठाई यह मांगें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से बुधवार 10 जून को मुलाकात की।
उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल के नेतृत्व में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से उनके रुड़की स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष श्रेणी एवं संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत नई बसों की व्यवस्था, निगम के बेड़े में प्रतिवर्ष नई बसों को शामिल किए जाने, कर्मचारियों के वेतन एवं अन्य देयकों का समयबद्ध भुगतान, अवैध परिवहन संचालन पर प्रभावी नियंत्रण तथा परिवहन निगम कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ प्रदान किए जाने सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बालमुकुंद सुयाल, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, प्रदेश महामंत्री रामप्रीत यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक साहा, कुलबीर सिंह, भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here