यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी मां से मिलने ऋषिकेश एम्स पहुंचे 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे हैं। खबर है कि वह यहां भर्ती अपनी माता सावित्री देवी का हालचाल जानने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी बीती शुक्रवार शाम को एडमिट हुई थी। वह एम्स ऋषिकेश में आंख के इन्फेक्शन का उपचार कराने पहुंची थी, उसी दिन ऑपरेशन भी हो गया। वह एम्स के निजी वार्ड में भर्ती है। उनसे मिलने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और पुत्र योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। इस मौके पर उनके साथ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी एम्स पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। 

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *