कुमाऊं के इस विश्वविद्यालय की छात्रा को 100 में से 101 नंबर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की अंकतालिकाओं में गड़बड़ी सामने आई हैं। विश्वविद्यालय की एक छात्रा को जारी अंकपत्र में एक विषय में 100 में से 101 नंबर दिए गए हैं। इस गड़बड़ी के बाद से छात्रा चक्कर काट रही है। विश्वविद्यालय के‌ चार परिसर समेत 36 कालेजों में 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्धयनरत हैं। बताया गया कि विवि प्रशासन ने अंकतालिका बनाने का काम निजी कंपनी को सौंपा है। इसके चलते अंकतालिकाओं में गड़बड़ियां हुईं हैं। इस बार कपकोट बागेश्वर की छात्रा को एक विषय में 101 नंबर दिए गए हैं। पूर्व में भी विवि प्रशासन अंकतालिकाओं में हुई गलतियों को सुधार चुका है। यह मामला मीडिया में भी सुर्खियों में है। इधर विवि प्रशासन ने कहा कि अंकतालिका में कमियों को सुधारा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *